..................... Good and Fresh Chemistry between me and Sahid Kapoor in Phata Poster Nikhla Hero: Ileana D'Cruz - Hindi Filmibeat

मेरी और शाहिद की जोड़ी फ्रेश है: इलियाना

फिल्म 'बर्फी' में संवेदनशील भूमिका निभाने वाली साउथ की सफल अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज एक बार फिर से अपनी आने वाली फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो'... के लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए इलियाना ने कहा कि लोगों को उनकी और शाहिद की जोड़ी काफी अच्छी लगेगी क्योंकि उनका पेयर फ्रेश है। फिल्म के गानों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है इसलिए इलियाना को लगता है कि उनकी और शाहिद की जोड़ी वाली फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' को भी लोग पसंद करेंगे।

राजकुमार संतोषी निर्देशित 'फटा पोस्टर निकला हीरो' का प्रदर्शन 20 सितंबर को होगा। यह फिल्म शाहिद कपूर के लिए काफी मायने रखती है क्योंकि उन्होंने लंबे अरसे से बॉक्सऑफिस पर कोई हिट नहीं दी है। फिल्म एक कॉमेडी टाइप मसाला फिल्म है।

जिस तरह को नेचर की फिल्में आज सफल हो रही हैं उस हिसाब से समीक्षकों को लगता है कि 'फटा पोस्टर निकला हीरो'...भी आसानी से सफल बिजनेस करेगी। लोगों का लगता है कि 'फटा पोस्टर निकला हीरो' अजब प्रेम की गजब कहानी का रिकार्ड तोड़ सकती है।

आईये जानते है 'फटा पोस्टर निकला हीरो'... के बारे में शाहिद और इलियाना की राय..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X