मम्मी बनने वाली ऐश्वर्या को फ्रेंच अवार्ड

पूर्व विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन को फ्रेंच सरकार सम्मानित करने जा रही है। फ्रांस सरकार अपने प्रतिष्ठित पुरस्कार 'नाइट ऑफ दी आर्डर ऑफ आर्टस एंड लैटर्स' से ऐश को पुरस्कृत करने जा रही है।
ऐश को ये अवार्ड कल यानी 14 जूलाई को दिल्ली में दिया जायेगा। ये अवार्ड कला-संस्कृति के क्षेत्र से भारत-फ्रांच के रिश्तों के मजबूत करने वाले को प्रदान किया जाता है| फ्रेंच में इस अवार्ड की कीमत ठीक वैसे ही है जैसे हमारे देश में पद्मविभूषण की होती है।
इससे पहले भी ऐश को इस अवार्ड को देने की पेशकश हो चुकी है लेकिन वो अपने पारिवारिक समस्याओं के चलते इस अवार्ड को नहीं ले पायी थी लेकिन एक बार फिर से उन्हें इस अवार्ड के लिए चुना गया है। ऐश से पहले भारतीय अभिनेत्री नंदिता दास, बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख और बंगाली ब्यूटी शर्मिला टैगोर को ये अवार्ड मिल चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











