..................... इस फ्रेंच फिल्म की कॉपी है साहो | French Director Accuses Saaho Makers of Stealing His Film Largo Winch - Hindi Filmibeat

इस एक्शन थ्रिलर फिल्म की कॉपी है 'साहो'? डाइरेक्टर ने लगाया गंभीर आरोप

By Staff

प्रभास की हालिया रिलीज फिल्म 'साहो' को हॉलीवुड फिल्म 'लाजरे विंच' की कॉपी मानी जा रही है जिसे जरोम सले ने बनाया था। कई दर्शकों को ऐसा लगा कि 'साहो' और 'लाजरे विंच' की कहानी एक जैसी है। फिल्म के निर्माताओं पर उनके काम को नकल करने का आरोप लगाते हुए फ्रांसीसी फिल्म निर्देशक ने कहा, मेरा काम चुरा लो, कम से कम उसे ठीक से तो करो।

दरअसल, जरोम को एक ट्विटर यूजर ने टैग करते हुए फिल्म के कॉपी होने की बात कही। इसके जवाब में जरोम ने लिखा, "मुझे लगता है कि भारत में मेरा अच्छा करियर हो सकता है.."

Saaho

जरोम ने बिना रीमेक राइट्स लिए फिल्म को कॉपी किये जाने पर आपत्ति जताया है। उन्होंने इसे 'फ्री-मेक' कहा। जरोम ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, ''प्लीज तेलुगू निर्देशकों, यदि आप मेरे काम को चुराइए तो कम से कम इसे ठीक से करिए..''

यह पहली बार नहीं है जबकि जरोम ने तेलुगू फिल्ममेकर्स पर अपनी फिल्म को कॉपी करने के आरोप लगाए हों। पिछले साल भी डायरेक्टर ने त्रिविक्रम श्रीनिवास की 'अग्नयातवासी' पर यह आरोप लगाया था कि उसमें भी फिल्म का प्लॉट चुराकर कॉपी किया गया था।

बता दें, प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म साहो का निर्देशन सुजीत ने किया है। फिल्म 350 करोड़ के बजट पर बनी है। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 300 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जबकि हिंदी में फिल्म ने अब तक 94 करोड़ का कारोबार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X