ख़ूबसूरत महिलाओं की सूची में फ्रिदा भी

प्रतिष्ठित पत्रिका वैनिटी फेयर ने दुनिया की सबसे ख़ूबसूरत महिला के चुनाव के लिए एक सर्वेक्षण किया जिसमें फ्रिदा पिंटो का भी नाम सामने आया है.
वैनिटी फेयर की सूची में 19 महिलाओं के नाम हैं जिनमें से एक को दुनिया की सबसे ख़ूबसूरत महिला का दर्ज़ा दिया जाएगा.
इस सूची के बारे में पत्रिका का कहना था, '' दुनिया में महिलाओं की अरबों की आबादी में से हमें लगता है कि इन 19 महिलाओं के लिए कोई युद्ध तक कर सकता है. आधुनिक ज़माने की ट्राय की हेलेन हैं ये जो दुनिया के विभिन्न कोनों से ताल्लुक रखती हैं. ''
हेलेन प्राचीन काल का एक चरित्र है जिसके कारण ट्राय और स्पार्टा में भीषण लड़ा हुई थी.
हालांकि इस सूची में हॉलीवुड की सुपरस्टार अभिनेत्रियों चार्ली थेरॉन और निकोल किडमैन के नाम नहीं हैं लेकिन कई और अभिनेत्रियों के नाम हैं.
सूची में हॉल बैरी, केट ब्लांचेट, पेनेलोप क्रूज़, स्कारलेट जोहान्सन, एंजेलीना जोली और ग्वेनेथ पॉल्ट्रो का नाम भी है.
हालांकि फ्रिदा पहली बार किसी ऐसी सूची में शामिल हो पाई है लेकिन लोगों का मानना है कि फ्रिदा की लोकप्रियता पिछले कुछ दिनों में बहुत अधिक बढ़ी है.
फ्रिदा ने डैनी बॉयल निर्देशित स्लमडॉग मिलियनेयर में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाई थी और उनके अभिनय की तारीफ़ हुई थी.
पत्रिका की सूची में फ्रिदा पिंटो का मुकाबला जॉर्डन की रानी रानिया और फ्रांस के राष्ट्रपति की पत्नी कार्ला ब्रूनी के साथ भी होगा.
इसके अलावा सूची में लियोनार्डो दि कैप्रियो की पूर्व गर्लफ्रैंड जिसेल बुंडचेन और वर्तमान गर्लफ्रेंड बार राफायली के नाम भी हैं.


Click it and Unblock the Notifications











