फ्राइडा को मिली हालीवुड की फिल्म

तीन बार आस्कर पुरस्कार जीतने वाले हालीवुड फिल्मकार वुडी एलन ने अपनी अगली फिल्म के लिए फ्राइडा पिंटो को साइन किया है। स्लमडॉग के निर्देशक डैनी बायल को धन्यवाद देते हुए फ्राइडा कहती है, '' मेरे करियर को गति देने में डैनी बायल की अहम भूमिका है।''
24 वर्षीय फ्राइडा ने आस्कर के पुरस्कार समारोह में जान गैलिलियों द्धारा डिजाइन किया हुआ नीला गाउन पहना हुआ था जिसमें वे बहुत खुबसूरत लग रही थी। उनके ड्रेस की सभी ने तारिफ की। प्रतिष्ठित पत्रिका वोग ने भी लिखा कि फ्राइडा सबसे अच्छे कपड़े पहनने वाली अभिनेत्रयों में है। यही नही उन्होंने फ्राइडा को वोग के कवर पर छपने का आमंत्रण भी दिया।
वही वुडी एलन की फिल्म में काम करने के बाद फ्राइडा को हालीवुड में काम करने का मौका मिल जाएगा। कुल मिलाकर कहा जाए तो फ्राइडा के सितारें अब सातवे आसमान पर है।


Click it and Unblock the Notifications