मेरा दिल अब भी मुंबई में हैः फ्रिडा
एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो का कहना है कि भारत छोड़ने के बाद वह लंदन में कोई ठिकाना तलाश रही हैं। उन्होंने कहा मेरा दिल हमेशा मुंबई में रहेगा। मुझे लंदन पसंद है, यह शहर अच्छा है और यहां के लोग अच्छे हैं।
जब मैं लंदन में होती हूं, तो अपने दोस्त के अपार्टमेंट में रहती हूं, लेकिन जब मुझे एनर्जी के जरूरत होती है, तब भारत ही एक ऐसा स्थान है, जहां मैं अपने परिवार के साथ जाना पसंद करती हूं।
उन्होंने अपने जीवन में कई उतार चढ़ाव देखे हैं और अपने इन्हीं अनुभवों को अभिनय के रूप में पेश करना सीख लिया है।
सूत्रों की मानें तो फिल्म स्लमडॉग मिलिनेयर से पहचान बनाने वाली फ्रिडा का कहना है कि वह कठिन समय से गुजरना जानती हैं और वही समय उन्हें अभिनय के लिए प्रेरित करता है।
पिंटो ने कहा, मैंने अपने जीवन में बहुत सी कठिनाइयां देखी हैं। लेकिन मेरे पास ऐसा समय नहीं आया जिसे मैं अपने लिए बेहतर समझती। मुझे ऐसे समय से निपटना आ गया और मैंने इस अनुभव को फिल्मों में इस्तेमाल किया। प्रत्एक अनुभव को अपने जीवन की डायरी में गहरे तक उतारा।


Click it and Unblock the Notifications











