फ्रिडा पिंटो ने खोले सुंदरता के राज

फिलहाल फ्रिडा इस फिल्म में अपने किरदार की तैयारियों में व्यस्त हैं। सुनने में आया है कि इसके लिए जल्द ही वह एक वर्कशॉप में भी हिस्सा लेने जा रही हैं। उनके एक करीबी सूत्र ने बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले फ्रिडा एक वर्कशॉप में मिकी के साथ अपने दृश्यों की प्रैक्टिस करेंगी।
चूंकि यह एक पीरियड फिल्म है, लिहाजा दोनों एक्टर्स कैमरे के सामने आने से पहले वर्कशॉप के जरिए खुद को पूरी तरह तैयार करना चाहते हैं। जहां तक फ्रिडा की बात है तो उनके लिए यह सीखने का अच्छा अनुभव होगा। वह मिकी के साथ काम करने को लेकर भी बहुत उत्साहित हैं।
देखें :स्लमडॉग मिलिनेयर की टीम
दूसरी ओर मिकी भी 'स्लमडॉग मिलिनेयर" जैसी फिल्मों में फ्रिडा के काम को देख चुके हैं और उनसे काफी प्रभावित भी हैं। सूत्र ने आगे यह भी बताया कि इस फिल्म की पृष्ठभूमि युद्धविषयक है और फ्रिडा भी इसमें कुछ स्टंट्स करते हुए नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











