गोल्डन ग्लोब में अवार्ड देंगी फ्रीडा पिंटो
फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर से अंतर्राष्ट्रीय चर्चा में आईं एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो 69 वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह के दौरान पुरस्कार देंगी। गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह में पुरस्कार देने वाली फ्रीडा पिंटो मुंर्बइ में पैदा हुईं पिंटो 15 जनवरी को निकोल किडमैन और नताली पोटर्मैन जैसी सुंदरियों के साथ गाला ईवेंट में भी शिकरत करेंगी।
सूत्र से खबर मिली है कि पुरस्कार देने वाली अन्य शख्सियतों में सलमा हायक, मेलिसा मैक्कार्थी, क्लाइव ओवन, मार्क वाह्लबर्ग आदि शामिल हैं। आयोजन के प्रस्तोता रिकी जेरवैज होंगे।
इस साल होने वाले गोल्डन ग्लोब अवार्ड शो में केवल पिंटो ही ऐसी भारतीय एक्ट्रेस है जो इस साल रेड कार्पेट में शिरकत करेंगी। इस तरह ये एकमात्र अभिनेत्री बन चुकी हैं जो लगातार दो साल से इस शो का हिस्सा बन रही हैं। साथ ही वो इस शो में परफॉर्म भी करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











