बॉलीवुड में राजकुमार संग दिखेंगी फ्रीडा पिंटो

आपको स्लमडॉग मिलियनेयर की डस्टी लुक वाली अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो तो जरूर याद होगी जो फिर बॉलीवुड में दिखायी नहीं पड़ी हालांकि समय-समय पर खबरें जरूर आती रहीं उन्हें लेकर लेकिन इस बार की न्यूज पक्की है कि आपकी चहेती फ्रीडा पिंटो बहुत जल्द हिंदी सिनेमा के दर्शकों के बीच में आने वाली हैं। उन्हें जो बेनाम फिल्म मिली है उसमें उनके हीरो हाल ही में आयी हिट फिल्म 'काई पो छे'में दमदार अभिनय करने वाले अभिनेता राजकुमार यादव होंगे।

इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे विक्रमादित्य मोटवाने और नवदीप सिंह। हालांकि कहा जा रहा है कि फिल्म को साइन करने के लिए फ्रीडा ने कुछ कंडीशन रखी हैं जिनके बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है।

आपको बता दें कि इससे पहले फ्रीडा पिंटो उन समय विवादों में आ गयी थीं जिस समय उन्होंने कहा था कि कि बॉलीवुड गोरे रंग पर जान लुटाता है, वो गोरी चमड़ी का आशिक है और चूंकि उनका रंग तो काफी काला है इसलिए उन्हें बॉलीवुड में और मॉडलिंग करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

फ्रीडा ने कहा था कि भारत में फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन में दिखाया जाता है कि लड़का गोरी लड़कियों को पसंद करता है ना कि काली लड़की को, जिसे देखकर उन्हें काफी दुख होता है। फ्रीडा ने कहा कि ये भेदभाव उनके साथ भी हुए थे, जिसकी वजह से उन्हें काफी तकलीफ हुई है। इसलिए वो बॉलीवुड में तभी आयेगी जब उन्हें अच्छा मौका मिलेगा। लेकिन लगता है कि अब उन्हें अच्छा ऑफर मिल गया है इसलिए वो बॉलीवुड में आने को बेताब है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X