मधुर भंडारकर की फिल्म में फ्रीडा
ऑस्कर विजेता फिल्म "स्लमडॉग मिलेनियर" से अंतराष्ट्रीय फेम बनी फ्रीडा पिंटो जल्द ही बॉलिवुड डायरेक्टर मधुर भंडारकर की फिल्म में नज़र आएंगी।
स्लमडॉग की सफलता के बाद फ्रीडा को हॉलिवुड से कई ऑफर मिले और आजकल वह अपना ज्यादा समय हॉलिवुड में ही बिता रही हैं। जब फ्रीडा से बॉलिबुड में काम करने के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि वह बॉलिवुड की किसी फिल्म में तभी काम करेंगी जब उस फिल्म का निर्देशन मधुर भंडारकर करें।
जब मधुर को यह बात पता चली तो उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। मधुर ने कहा कि फ्रीडा ज़रुर उनकी "चांदनी बार" और "पेज थ्री" जैसी वुमेन ऑरिएंटेड फिल्मों से प्रभावित होंगी। मधुर ने फ्रीडा को लेकर जल्द है कोई फिल्म बनाने की बात कही है।
ऑस्कर विजेता फिल्म फ्रीडा पिंटो बॉलिवुड डायरेक्टर मधुर भंडारकर स्लमडॉग मिलेनियर bollywood freida pinto madhur bhandarkar traffic signal


Click it and Unblock the Notifications