मैं देव से ही राय लेना पसंद करती हूं: फ्रिडा
हॉलीवुड की फिल्मों में काम कर चुकी बॉलीवुड की एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो का कहना है कि उन्हें अपने काम के बारे में अपने ब्वॉयफ्रेंड देव पटेल से एडवाइस लेना पसंद है क्योंकि फ्रीडा का मानना है कि उनके कामकाज पर पूरी तरह से ध्यान देते हैं।
आपको बता दें कि स्लमडॉग मिलिनेयर फिल्म में साथ काम करने के बाद से ही एक्ट्रेस फ्रिडा देव के साथ डेटिंग कर रही हैं।
फ्रीडा कहती है कि मैं जानती हूं कि पटेल हमेशा वही कहते हैं जो वह सोचते हैं। वह इस बारे में जरा भी ध्यान नहीं देते कि मैं क्या सुनना चाहती हूं। यही कारण है कि वो जो भी फैसला देते हैं पूरी तरह से ईमानदारी से देते हैं।
अगर मैं देव पटेल से पूछती हूं कि वह मेरे किसी रोल के बारे में क्या सोचते हैं तो वह पूरी इमानदारी के साथ मेरे काम के सकारात्मक और नकारात्मक पक्ष पर अपनी राय देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











