बहन की शादी में बन ठन कर पहुंची ये बॉलीवुड एक्ट्रेस,लेकिन बला सी खूबसूरत दुल्हनिया के सामने फीकी पड़ गई हीरोइन

पॉपुलर अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो 2008 में डैनी बॉयल की फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में अपनी भूमिका के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 'राइज ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स', 'इम्मोर्टल्स', 'तृष्णा', मोगली: लीजेंड' जैसी फिल्मों से अपनी एक्टिंग स्किल्स साबित की। हालांकि, कुछ साल पहले एक्ट्रेस विदेश में शिफ्ट हो गई हैं और फैमिली फंक्शन्स व स्पेशल मौकों पर ही भारत आती हैं।
हाल ही में, फ्रीडा पिंटो की बहन शेरोन की शादी पारंपरिक असमिया रीति-रिवाज से हुई और अभिनेत्री ने अपने लुक से सबका दिल जीत लिया। अपनी बहन के बड़े दिन के लिए फ्रीडा ने पीले रंग का घरारा पहना था, जिसकी हेमलाइन पर चौड़ा गोटा पट्टी बॉर्डर था। उन्होंने अपनी स्कर्ट को मैचिंग दुपट्टे और एक स्वीटहार्ट नेकलाइन व पतली पट्टियों वाले सजावटी ब्लाउज के साथ जोड़ा था। ग्लैम मेकअप, छोटी बिंदी, पोनीटेल और स्लीक ज्वेलरी उनके लुक में चार-चांद लगा रही थी।
फ्रीडा ने अपनी बहन के साथ एक सेल्फी भी साझा की, जो अपनी शादी में सिंपल लेकिन खूबसूरत लग रही थीं। दुल्हन ने एक क्रीम कलर की साड़ी चुनी थी, जिसके चारों ओर गोल्डन पैचवर्क था। उन्होंने इसके साथ एक मैचिंग ब्लाउज पेयर किया था। अपने सिर पर पल्लू रखकर शेरोन ने ट्रेडिशनल गोल्डन ज्वेलरी, लाल लिपस्टिक और एक बड़ी बिंदी के साथ अपना लुक पूरा किया था। दूसरी ओर, शेरोन के दूल्हे ने उन्हें क्रीम कलर के आउटफिट में मैच किया था।
शादी की एक अन्य रस्म के लिए फ्रीडा पिंटो ने सिल्वर कढ़ाई वाली ब्लू रेशमी साड़ी पहनी थी। उन्होंने इसे मैचिंग ब्लाउज, ऑक्सीडाइज़्ड ज्वेलरी और सिल्वर पोटली बैग के साथ पेयर किया था। उनके पति कॉरी येलो कुर्ते और सफेद पायजामे में बेहद डैशिंग लग रहे थे। इस बीच, शेरोन ने पिंक कलर की साड़ी के साथ क्रीम शॉल और गजरा से सजे हेयरस्टाइल में नई दुल्हन की चमक बिखेरी थी।
फ्रीडा पिंटो ने कॉरी ट्रान से शादी की है, जो पेशे से एक एडवेंचर फोटोग्राफर हैं। कुछ समय तक डेट करने के बाद दोनों ने सगाई कर ली थी। अक्टूबर 2021 में उन्होंने अपनी शादी की अफवाहों की पुष्टि की थी। 21 अक्टूबर 2021 को फ्रीडा ने कॉरी के साथ अपनी शादी की खबर की घोषणा की थी और अपने पति के साथ कुछ मनमोहक तस्वीरें साझा की थीं।


Click it and Unblock the Notifications















