रिलायंस कर्मचारी साल के अंत में लेंगे Pk का मजा, वो भी Free..
'पीके' देखनी है और सिनेमाघरों के बाहर ये लंबी कतारें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। घंटों खड़े रहकर टिकट मिल जाए, तो पता चले सीट बिल्कुल आगे की है। या दूसरा ऑप्शन कि पूरे दिन ऑनलाइन आंख गड़ाए रहो, जैसे ही टिकट मिले, ऑनलाइन बुकिंग कर लें। जी हां, पीके देखने की जद्दोजहद में फिलहाल लोगों की ऐसी ही स्थिति है।

लेकिन इस सबके बीच रिलायंस इंडस्ट्री के कर्मचारी आराम से बैठे हैं। जी हां, ऐसा नहीं कि उन्हें फिल्म देखने की जल्दी नहीं है, लेकिन जब फिल्म का फ्री टिकट मिल रहा हो, तो एक हफ्ते और इंतजार करना तो बनता है। दरअसल, रिलायंस कर्मचारियों को फिल्म पीके दिखाने का जिम्मा मैनेजमेंट ने ले लिया है। आपको बता दें, इस बार 27 और 28 दिसंबर को वीकेंड पर रियायंस इंडस्ट्री के सभी कर्मचारी ये फिल्म फ्री में एंजॉय करेंगे।
गौरतलब है कि, 28 दिसंबर को रिलायंस कंपनी के फाउंडर चेयरमैन धीरूभाई अंबानी की 82वीं वर्षगांठ भी पड़ रही है। जिस खुशी में कंपनी ने यह कदम उठाया है। हर साल कंपनी इस दिन जश्न मनाती है, लेकिन इस साल कुछ अलग करने की चाह में इंडस्ट्री के लोगों को फ्री टिकट बांटा गया।
आपको बता दें, कुछ खास करने के मकसद से रिलायंस के मैनेजमेंट ने अपने कर्मचारियों के लिए फिल्म 'पीके' की करीब 58 हजार टिकटें बुक कराई हैं। बहरहाल, कंपनी के इस कदम से कर्मचारियों को तो काफी खुशी हुई होगी। आखिरकार उन्हें 200-250 रूपए प्रति टिकट का खर्च जो अब नहीं उठाना पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications











