..................... Fraud and cheating case filed against Vikram Bhatt and his daughter Krishna Bhatt, read all the details. - Hindi Filmibeat

विक्रम भट्ट और उनकी बेटी के खिलाफ 1.40 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

vikram bhatt

Case filed against Vikram Bhatt and Krishna Bhatt: निर्माता व निर्देशक विक्रम भट्ट और उनकी बेटी कृष्णा भट्ट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। 'के सेरा सेरा प्रोडक्शन्स' ने विक्रम भट्ट और उनकी बेटी के खिलाफ 1.40 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। साथ ही, प्रोडक्शन कंपनी ने ये दावा भी किया है कि ने एक जॉइंट प्रोडक्शन के बदले उन्हें 1.40 करोड़ रुपये का कट देने का वादा किया था पर अब वो इससे मुकर गए हैं।

मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में दोनों के खिलाफ यह केस दर्ज कराई गई है। एफआईआर के अनुसार विक्रम भट्ट और कृष्णा भट्ट के साथ उनका करार मार्च 2022 में हुआ था। इस कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार इस ज्वाइंट प्रोजेक्ट से होने वाले फायदे को दोनों के बीच

बांटा जाना था लेकिन अब ऐसा करने से विक्रम भट्ट इनकार कर रहे हैं।

कंपनी के प्रतिनिधि का कहना है कि, उन्होंने ज्वाइंट प्रोजेक्ट में 1,39,30,999 करोड़ निवेश किया था लेकिन, उनके पैसों का अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में इस्तेमाल किया गया है। इसलिए, विक्रम भट्ट इस मामले में वो कोई प्रॉफिट शेयरिंग करने के लिए तैयार नहीं हैं। बता दें कि यह एफआईआर 14 मार्च को दर्ज की गई थी।

साथ ही कई मीडिया रिपोर्ट के मानें तो विक्रम भट्ट के वकील इस मामले को हाई कोर्ट तक लेकर जाना चाहते हैं। विक्रम भट्ट के वकील रिजवान सिद्दीकी का कहना है- 'मेरे क्लाइंट के खिलाफ कराई गई एफआईआर पूरी तरह निराधार है, इसलिए मैं उन्हें इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दूंगा।' हालांकि, इस मामले में अब तक विक्रम भट्ट या कृष्णा भट्ट की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X