#Badhai: लाइन से दनादन बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट फिल्मों की हैट्रिक!

फिल्म का सबसे ज़्यादा प्रॉफिट अगर कोई उठाता है तो वो है फॉक्स स्टार स्टूडियो और इनके लिए 2017 की शुरूआत शानदार हुई।

अगर अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्लौरी बॉक्स ऑफिस सुपरहिट हो गई तो ये साल भी पिछले साल की तरह फॉक्स स्टार हिंदी के लिए सुपरहिट जाएगा। वैसे भी 2017 की शुरूआत बहुत ही अच्छी हुई है, तीन महीने में चार फिल्में 100 करोड़ कमा चुकी हैं।

लेकिन फॉक्स स्टार हिंदी के लिए ये शुरूआत ज़्यादा शानदार है क्योंकि इन चार में से दो फिल्में फॉक्स स्टार हिंदी की हैं अक्षय कुमार स्टारर जॉली एलएलबी 2 और वरूण धवन - आलिया भट्ट स्टारर बदरीनाथ की दुल्हनिया।

fox-star-studio-deliver-third-100-crore-just-in-3-months

फॉक्स स्टार हिंदी, फिल्मों से ज़्यादा उसके स्टार पावर को देखता है। अनुष्का शर्मा की NH10 को भी फॉक्स स्टार ने ही प्रोड्यूस किया था वहीं सोनम कपूर की नीरजा के साथ तो इस स्टू़डियो ने बजट फिल्मों का इतिहास भी बनाया।

वहीं माना जा रहा है कि फॉक्स स्टार हिंदी जॉली एलएलबी के लिए अक्षय कुमार को पहले ही एक सीरिज़ करने के एग्रीमेंट के तहत साइन कर चुका है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है, ये तो वक्त ही बताएगा।

दरअसल, पिछले साल एक के बाद कई बड़ी फिल्में फ्लॉप होने के बाद दो बड़े फिल्म स्टूडियो ने फिल्म बिज़नेस से अपना हाथ खींच लिया। वजह थी बड़े बजट की बड़ी फ्लॉप। जिसके बाद, कुछ लोग तो दिवालिया होने की कगार पर थे।

अब प्रोड्यसर परेशान हैं क्योंकि फिल्मों के बजट को लेकर बड़ी मुसीबत आ गई है। क्योंकि फिल्में तब ही बनेंगी जब उन पर पैसा लगाने वाला होगा। तो मुकेश भट्ट ने सीधा और स्पष्ट तौर पर कुछ बातें कहीं जिनमें इतनी सच्चाई थी कि हमें ये सारी बातें आप तक पहुंचाना ज़रूरी लगा -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X