फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने की अपनी अगली फिल्म "लूटकेस" की घोषणा! First Poster रिलीज

फॉक्स स्टार स्टूडियो ने सोशल मीडिया पर एक मज़ेदार और पहले आधिकारिक पोस्टर के साथ अपनी आगामी फिल्म 'लुटकेस' की घोषणा कर दी है, साथ ही फ़िल्म की रिलीज की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। फ़िल्म का पोस्टर 'आशिकी 2' के पोस्टर से मिलता जुलता है, फ़र्क सिर्फ इतना है यहाँ पोस्टर में एक व्यक्ति ने लाल सूटकेस पकड़ा हुआ है। फ़िल्म का पोस्टर शेयर करते हुए फॉक्स स्टार स्टूडियो ने साझा किया,"Yeh kuch jaana pehchaana sa lag raha hai. Hai na? Par Aashiqui aakhir kiske saath chal rahi hai?

इससे पहले, आज दिन की शुरुआत में अभिनेता कुणाल खेमू ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया था जो एक प्रेम पत्र था जहां अभिनेता ने व्यक्त किया कि वह अपने 'प्यार' को पा कर कितना भाग्यशाली महसूस कर रहे थे।

kunal khemu, lootcase, कुणाल खेमू, लूटकेस

लूटकेस के निर्माताओं ने एक पुरानी फिल्म से प्रेरणा लेते हुए और एक अद्वितीय मार्केटिंग कैंपेन के साथ फिल्म का एक मज़ेदार पोस्टर जारी किया है जहां निर्माताओं ने मुख्य एलिमेंट को लाल सूटकेस के साथ बदल दिया है।

लूटकेस में मुख्य अभिनेता कुणाल खेमू के साथ गजराज राव, रसिका दुग्गल, रणवीर शौरी और विजय राज नज़र आएंगे। फिल्म राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और फॉक्स स्टार स्टूडियो एवं सोडा फिल्म्स प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X