अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4'.. रिलीज से पहले से 200 करोड़ कमाई.. जबरदस्त
साजिद खान के निर्देशन में बन रही फिल्म हाउसफुल 4 हर अगले दिन सुर्खियों में छा रही है। कभी फिल्म के बजट को लेकर.. तो कभी फिल्म की कास्ट को लेकर। बहरहाल, फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशुमख, बॉबी देओल, कृति सैनन मुख्य किरदारों में फाइनल हैं। जबकि कियारा आडवाणी और पूजा हेगड़े का नाम भी लगातार जोड़ा जा रहा है।
ताजा अफवाहों की मानें तो फॉक्स स्टार इंडिया ने साजिद नाडियाडवाला की फिल्म हाउसफुल 4 के सारे राइट्स 200 करोड़ में खरीद लिये हैं। इस डील में थियेट्रिकल, ओवरसीज, सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स शामिल हैं। हालांकि अभी इस खबर की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन कोई शक नहीं कि फिल्म के लिए यह काफी बड़ा सौदा साबित होगा।

हाउसफुल 4 से कुछ बड़े नाम जुड़ चुके हैं.. लिहाजा, यह 2019 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो चुकी है। वहीं, फिल्म का बजट भी 180-200 करोड़ तक रखा गया है। फिल्म को लेकर मौजूदा ट्रेंड्स देखकर उम्मीद है कि हाउसफुल 4 एक सुपरहिट फिल्म साबित होगी।
यहां जानें फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications