अभिषेक की फिल्म का सह-निर्माण करेगा फॉक्स स्टार

'फॉक्स स्टार स्टूडियोज इंडिया' के सीईओ विजय सिंह ने बताया, "हम श्रेष्ठ प्रतिभाओं के साथ काम करने के प्रति समर्पित हैं और हमें 'दम मारो दम' के लिए सिप्पी व अभिषेक के साथ काम करने की खुशी है। यह एक अद्भुत पटकथा है और हम इसके प्रति बहुत उत्साहित हैं। इस पर फिल्म बनने जा रही है जिसे 2010 में देखा जा सकेगा।"
सिप्पी कहते हैं कि वह अपनी अगली परियोजना पर फॉक्स स्टार के साथ काम करने के प्रति बहुत उत्साहित हैं। 'कुछ न कहो' और 'ब्लफमास्टर' जैसी फिल्में दे चुकी सिप्पी और अभिषेक की जोड़ी 'दम मारो दम' के लिए तीसरी बार साथ में काम कर रही है। फिल्म में अभिषेक के अलावा बिपाशा बसु, आदित्य पांचोली, प्रतीक बब्बर और तेलुगू अभिनेता राणा दिग्गुबती भी नजर आएंगे।
More from Filmibeat
abhishek bachchan actor अभिनेता अभिषेक बच्चन ट्वेंटिऐथ सेंचुरी फॉक्स दम मारो दम बॉलीवुड रोहन सिप्पी bollywood dum maaro dum rohan sippy twentieth century fox


Click it and Unblock the Notifications











