पीके का चौथा पोस्टर लांच: हमरा फिरेन.. उका नाम है भैंरो, लेकिन...
आमिर खान की मोस्ट अवेटड फिल्म 'पीके' का चौथा पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। अपने तीनों पोस्टरों की तरह यह चौथा पोस्टर भी काफी दिलचस्प है। चौथे पोस्टर में आमिर खान के साथ अभिनेता संजय दत्त भी नजर आ रहे हैं और दोनों ही बैंड-बाजे वाले की वेशभूषा में हैं।
पीके के चौथे पोस्टर को ट्विटर पर लांच करते हुए आमिर खान ने एक ट्विट भी किया है कि 'हमरा फिरेन.. उका नाम है भैंरो, लेकिन हम उका बुलावत है भाया.'
मालूम हो कि एक दिन पहले ही आमिर खान ने फिल्म का तीसरा पोस्टर लांच किया था जिसमें वो और संजय दत्त दोनों ही थे लेकिन संजय बैंड वाले बने थे तो वहीं आमिर खान पुलिस वाले की भूमिका में दिखायी पड़ रहे थे।
'पीके' के चौथे पोस्टर में आमिर-संजय दत्त बने बैंडवाले
यहां आपको यह भी बता दें कि इस फिल्म के पहले पोस्टर में आमिर खान न्यूड थे तो दूसरे पोस्टर में आमिर खान बैंड वाले दिख रहे थें।
आमिर के न्यूड 'पीके' पोस्टर को टक्कर देने आया कांति का 'ओके' पोस्टर
कहना गलत ना होगा कि फिल्म को पोस्टरों ने पूरी तरह से फिल्म और फिल्म के किरदारे के बारे में दिलचस्पी पैदा कर दी है। अभी तक क्लियर नहीं हो पा रहा है कि आमिर खान का रोल फिल्म में है क्या? फिल्म पीके 19 दिसंबर को रिलीज हो रही है।
फिल्म में आमिर खान, अनुष्का शर्मा, संजय द्त्त, सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिकाओं में है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी है। फिल्म की सारी शूटिंग राजस्थान में हुई है। फिल्म एक बोल्ड सब्जेक्ट पर बताई जा रही है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/-9wR1ihraKc?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
