रेखा के सिक्योरिटी गार्ड के बाद चार और स्टाफ निकले कोरोना पॉज़िटिव, सील हुआ एरिया
अभिनेत्री रेखा के सिक्योरिटी गार्ड और उनके घर में काम करने वाले दो हाउस स्टाफ कोरोना पॉज़िटिव पाए गए थे जिसके बाद उनके घर को बीएमसी ने सैनिटाइज़ किया था। इसके बाद अभिनेत्री को भी टेस्ट करवाने की सलाह दी गई थी लेकिन रेखा ने टेस्ट करवाने से मना कर दिया। अब खबर और ज़्यादा डराने वाली है।
रेखा के बंगले के पास रहने वाले लोगों के घरों में भी चार स्टाफ कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। इन सभी को सरकारी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है वहीं पूरे एरिया को सील कर दिया है।

बीएसी ने इस एरिया को कंटेनमेंट ज़ोन घोषित कर दिया है। गौरतलब है कि पिछले एक हफ्ते में इस एरिया में 7 लोग कोरोना पॉज़िटिव पाए जा चुके हैं। रेखा बांद्रा में सी स्प्रिंग नाम के आलीशान बंगले में रहती हैं।
हालांकि रेखा ने टेस्ट लेने से साफ मना कर दिया और चूंकि वो ज़्यादा रिस्क में नहीं थी इसलिए बीएमसी ने भी ये उन पर छोड़ दिया है कि वो अपना टेस्ट कब और कैसे करवाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications