'रेस 3' का जबरदस्त फायदा- एक्ट्रेस ने किया बैक टू बैक चार धमाका!
जुड़वा 2 जैसी सुपरहिट फिल्म के बाद एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडीज इस ईद सलमान खान के अपोजिट फिल्म रेस 3 में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी देखते हुए हाल ही में चार ब्राण्ड्स ने जैकलीन को साइन किया है। कोई शक नहीं कि जैकनीन फिलहाल बॉक्स ऑफिस के साथ साथ अपने इंर्डोसमेंट्स में भी सुपरहिट हैं। इसे रेस 3 का फायदा भी कह सकते हैं।
कई शक नहीं कि रेस 3 के साथ जैकलीन की पॉपुलैरिटी में और भी इज़ाफा होने वाला है। खास बात है कि काफी कम समय में ही जैकलीन ने भारी सफलता हासिल की है। लिहाजा, इंर्डोसमेंट्स के लिए वह सबकी पहली पसंद बनती जा रही हैं।

फिल्मों की बात करें तो फिलहाल जैकलीन रेस 3 और सुशांत सिंह राजपूत के साथ ड्राइव में दिखने वाली हैं। जहां जैकलीन जबरदस्त एक्शन भी करते दिखेंगी। जाहिर है अपनी हर आने वाली फिल्म के साथ जैकलीन दर्शकों के सामने कुछ अलग लाने की कोशिश कर रही हैं।
वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो रेमो डिसूजा की अगली डांस फिल्म में भी सलमान के साथ जैकलीन की जोड़ी ही बनने वाली है। कोई शक नहीं कि जैकलीन इंडस्ट्री में पूरी तरह से छाने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications