पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन, एम्स में ली आखिरी सांस

Manmohan singh

Former prime minister Manmohan singh passed away: पूर्व प्रधानमंत्री का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबियत काफी बिगड़ गई थी जिस वजह से उन्हें देर शाम AIIMS अस्पताल में भर्ती किया गया था।

आपको बता दें कि साल 2006 में मनमोहन सिंह की दूसरी बाईपास सर्जरी हुई थी। जिसके बाद से ही उनकी हालत बिगड़ती चली गई। वहीं आज भी जब उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी तब लगभग 8 बजे के करीब उन्हें दिल्ली के AIIMS में इमरजेंसी डिपार्टमेंट में भर्ती किया गया था। जहां उन्हें दिल में कुछ दिक्कत बताई जा रही थी। जिसके बाद उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग में भी दिखाया गया था।

खबरों की माने तो डॉक्टर नीतीश नाइक के देखरेख में मनमोहन सिंह का इलाज चल रहा था, लेकिन बताया जा रहा है कि इलास के दौरान ही उनका निधन हो गया था। बता दें कि जैसे ही मनमोहन सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की खबर पार्टी के सदस्यों को मिली तभी सबसे पहले कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी अस्पताल पहुंचीं। प्रियंका गांधी ने मनमोहन सिंह की पत्नी और बेटी से मुताकात की।

दो बार प्रधानमंत्री रह चुके थे मनमोहन सिंह
आपको बता दें कि मनमोहन सिंह भारत के दो बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं। साल 2004 से लेकर साल 2014 तक वह देश के प्रधानमंत्री पद पर थे, लेकिन उससे भी पहले मनमोहन सिंह 1991 में भारत के वित्त मंत्री थे। बता दें कि मनमोहन सिंह की गिनती भारत के बड़े अर्थशास्त्रियों में की जाती थी। उन्हें ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त थी, लेकिन इसी के साथ ही पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को उनके शांत स्वभाव के लिए भी याद किया जाता है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने दी श्रद्धांजलि
बता दें कि हाल ही में प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। प्रियंका एक्स पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखती हैं- 'जैसा सरदार मनमोहन सिंह जी ने राजनीति में लोगों को इंस्पायर किया वैसा लोग कम ही करते हैं। उनकी ईमानदारी हमारे लिए हमेशा ही प्रेरणा बनी। वह हमेशा उन लोगों के साथ खड़े रहे जो वास्तव में देश से प्यार करते हैं।' प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक लंबे पोस्ट के जरिए अपना दुख जाहिर किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X