पूर्व मिस्टर इंडिया ने की आत्महत्या की कोशिश, सुसाइड नोट में साहिल खान पर लगाए गंभीर आरोप- एक्टर ने दिया जवाब
मिस्टर इंडिया रह चुके बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने खुदकुशी करने की कोशिश की है। मनोज का सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने इस कदम के लिए अभिनेता साहिल खान को जिम्मेदार ठहराया है। मनोज पाटिल फिलहाल मुंबई के कूपर अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मनोज ने गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
मनोज पाटिल बॉडी बिल्डर, एथलीट और ट्रेनर हैं। उन्होंने साल 2019 में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ बॉडीबिल्डिंग का खिताब जीता था। वहीं, जब वह 24 साल के थे तो उन्होंने मिस्टर इंडिया मैंन्स फिजिकल ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था।

अपने सुसाइड नोट में मनोज पाटिल ने साहिल खान पर साइबर बुलिंग और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। साथ ही सोशल मीडिया पर ऑडियो पोस्ट किया है। बता दें, मनोज के परिवार ने ओशिवारा थाने में साहिल खान के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है।


Click it and Unblock the Notifications











