Death News: नहीं रही 26 साल की ये बला सी खूबसूरत हसीना... मिस वर्ल्ड बनने की थी दावेदार

Sherika De Armas

Sherika De Armas Died: पूर्व मिस वर्ल्ड कंटेस्टेंट शेरिका डी अरमास का निधन हो गया है। बला सी खूबसूरत शेरिका की ब्यूटी की दीवानगी दुनिया भर में देखने को मिलती थी। उन्होंने साल 2015 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में उरुग्वे को रिप्रेजेंट किया था। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक शेरिका डी अरमास सर्वाइकल कैंसर से जंग हार गई और 26 साल की उम्र में 13 अक्टूबर को उनका निधन हो गया। डी रिपोर्ट के अनुसार बताया दा रहा है कि अरमास का कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी ट्रीटमेंट भी हुआ था।

हसीना की मौत की खबर से उरुग्वे और दुनिया भर में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके भाई, मयक डी अरमास ने सोशल मीडिया पर लिखा है, "ऊंची उड़ान भरो, छोटी बहन हमेशा और हमेशा।" मिस यूनिवर्स उरुग्वे 2022 कार्ला रोमेरो ने शोक जाहिर करते हुए लिखा मिस डी अरमास "इस दुनिया के लिए बहुत इवोल्वड थीं। मैं अब तक जितनी भी महिलाओं से मिली हूं उनमें से सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक थीं।"

बता दें कि 26 साल की शेरिका डी अरमास साल 2015 में चीन में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में टॉप 30 में नहीं थीं। हालांकि, वह कंपटीशन में "प्रतिस्पर्धा करने वाली केवल छह 18-साल की लड़कियों में से एक" थीं।

उस समय नेटउरुग्वे के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "मैं हमेशा एक मॉडल बनना चाहती थी, चाहे वह एक ब्यूटी मॉडल हो, एक एड मॉडल हो या एक कैटवॉक मॉडल हो। मुझे फैशन से जुड़ी हर चीज पसंद है और मुझे लगता है कि ब्यूटी पेजेंट के भीतर, किसी भी लड़की का सपना मिस यूनिवर्स में भाग लेने का अवसर प्राप्त करना है। चुनौतियों से भरे इस अनुभव को जीने में सक्षम होने पर मैं बहुत खुश हूं।''

शेरिका डी अरमास ने अपनी मेक-अप लाइन भी लॉन्च की थी और शे डे अरमास स्टूडियो के नाम से हेयर और पर्सनल केयर से रिलेटेडिट प्रॉडक्ट्स सेल करती थीं। मॉडल ने अपना समय पेरेज़ स्क्रेमिनी फाउंडेशन को भी डेडिकेट या, जो कैंसर से पीड़ित बच्चों का इलाज करता है।

Read more about: sherika de armas bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X