..................... former miss world aishwarya rai bachchan with daughter aaradhya stuck in crowd reacts this to paps demand - Hindi Filmibeat

Aishwarya Rai Video: बेटी आराध्या को लेकर भीड़ में फंसी ऐश्वर्या से पैपराजी ने कर दी ऐसी डिमांड

aishwarya rai angry

Aishwarya Rai And Aaradhya Bachchan Video: पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) आए दिन बेटी आराध्या (Aaradhya Bachchan) के साथ स्पॉट होती रहती हैं। ऐश्वर्या और आराध्या के तमाम वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते हैं जो कि कई बार वायरल भी हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही इस बार भी देखने को मिला है. दरअसल, ऐश्वर्या हाल ही में बेटी आराध्या के साथ रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के बेटे रियान के बर्थडे पार्टी में शिरकत करने के लिए पहुंचीं थीं। पार्टी में फोटो ओप पर मौजूद पैपराजी और फैंस ने ऐश्वर्या और आराध्या को उनकी गाड़ी के पास घेर लिया।

पैपराजी की डिमांड पर ऐश्वर्या का रिएक्शन

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस दौरान पैपराजी ऐश्वर्या और आराध्या से फोटो की डिमांड करने लगे और उनसे अपने कैमरों की ओर देखने के लिए कहने लगे। ऐसे में ऐश्वर्या ने बिना गुस्से हुए पहले सुरक्षित तरीके से बेटी आराध्या को गाड़ी में बैठाया और फिर इसके बाद पैपराजी को काफी अच्छे तरीके से ट्रीट करते हुए बोलीं- वाह डायरेक्शन। ऐश्वर्या राय के इस काल्म अंदाज को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं इसके साथ ही उनका ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

ऐश्वर्या-आराध्या की बॉन्डिंग

इस पार्टी में जाते ऐश्वर्या और आराध्या का एक और वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऐश्वर्या बेटी आराध्या के साथ रियान के लिए बेहद शानदार तोहफा ले जाते दिखाई दे रही है। इसके साथ ही भरी भीड़ में जिस तरीके से ऐश्वर्या अकेले ही अपने बेटी का ख्याल रखती दिखाई देती हैं उसे भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही ऐश्वर्या के इस वीडियो पर भी फैंस तरह-तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं। किसी का कहना है कि ऐश्वर्या बेटी आराध्या को लेकर ओवर प्रोटेक्टिव हैं तो कोई उनकी और आराध्या की मां-बेटी वाली बॉन्डिंग से काफी इंप्रेस दिखाई देता है।

ऐश्वर्या राय बच्चन वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में फिल्म पोन्निनियन सेल्वन 1 (Ponniyin Selvan I) में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने चियान विक्रम (Chiyaan Vikram) और अन्य सितारों के साथ काम किया है। लगभग 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इसका निर्देशन मणिरत्नम ने किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X