फिल्में, प्रोडक्शन छोड़कर साड़ी संवारने में लगीं लारा दत्ता
ऐसी खबर है कि लारा ने एक मशहूर साड़ी ब्रांड के साथ टाइअप किया है कि अब वह साड़ियों को डिजाइन करेंगी, हो सकता है कि डिजाइन की गयी साड़ियों की मॉडलिंग और एड भी वही करें। भारतीय परंपराओं और सभ्यता को ध्यान में रखकर लारा ने साड़ियों को डिजाइन किया है जिसका फीडबैक जानने के लिए वह काफी बेचैन भी है। फिलहाल लारा अभी अपने नये शौक और बेटी साइरा में बिजी है इसी कारण वह फिल्मों में आने की सोच भी नहीं रही हैं।
लारा ने कहा कि वो फिल्मों से दूर नहीं हुई है लेकिन हां कुछ समय के लिए ब्रेक लिया है क्योंकि उनकी बेटी साइरा अभी काफी छोटी है। मालूम हो कि लारा और भूपति ने वर्ष फरवरी 2011 में शादी की थी। भूपति से मुलाकात से पहले लारा और मॉडल केली दोरजी के बीच सात साल तक सम्बंध रहा था। और लारा भी भूपति की दूसरी पत्नी हैं।
फिल्म अंदाज से बॉलीवुड मे कदम रखने वाली लारा की 'नो एंट्री', 'काल', 'पार्टनर', 'हाउसफुल' जैसी फिल्मों में काम किया है। लारा ने चलो दिल्ली नाम की फिल्म की निर्माता भी रही हैं। जिसमें उनके और उमके पति महेश भूपति का पैसा लगा था।


Click it and Unblock the Notifications
