..................... former miss universe harnaaz kaur sandhu dating buzz with sara ali khan ex BF veer pahariya for this reason - Hindi Filmibeat

फिल्म नहीं मिली तो मिस यूनिवर्स हरनाज सिंह संधू ने किया ये काम! सारा अली खान के एक्स बॉयफ्रेंड के साथ...

harnaaz kaur sandhu, veer pahariya

Harnaaz Kaur Sandhu Veer Pahariya: पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू ग्लैमरस की दुनिया में खूब एक्टिव हैं लेकिन हसीना अभी तक अपनी झोली में कोई बड़ी फिल्म नहीं खींच पाई है। इसी बीच अब हरनाज ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसके कारण वो खबरों में आ गई हैं। दरअसल, हरनाज अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियो में हैं।

हाल ही में हरनाज, वीर पहाड़िया के साथ 'जियो वर्ल्ड प्लाजा' इवेंट में पहुंचीं थीं, तब से ये खबरें हैं। हाल ही में हरनाज ने वीर की लेटेस्ट फोटो पर कुछ ऐसा कमेंट किया है, जिसके बाद फिर से दोनों के अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं।

मुंबई में जियो वर्ल्ड प्लाजा के लॉन्च में एक साथ दिखाई दिए हरनाज संधू और वीर पहारिया की डेटिंग अफवाहों ने इंटरनेट पर हलचल बढ़ा दी थी। दोनों ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई थी, लेकिन अब मिस यूनिवर्स ने अभिनेता के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कुछ कमेंट किया है, जिसने फिर से इन अटकलों को हवा दे दी हैं। जानकारी के लिए बताते चले ही वीर पहाड़िया और सारा अली खान की करीबियों से भी सभी वाकिफ रह चुके हैं। बताया जाता है दोनों ने एक दूसरे को डेट भी किया है।

सोशल मीडिया यूजर्स अक्सर अभिनेता वीर पहारिया के सोशल मीडिया पोस्ट पर हार्ट इमोजी के साथ कमेंट करती हैं। एक तस्वीर पर तो हरनाज संधू ने कमेंट कर लिखा, 'जंगल में सिर्फ और सिर्फ एक ही राजा होता है।' इस तरह के कमेंट्स ने सोशल मीडिया यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि ये दोनों सच में डेटिंग कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वीर पहारिया अक्षय कुमार की स्काई फोर्स से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। ऐसा कहा जाता है कि 'स्काई फोर्स' की कहानी प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नेतृत्व में पाकिस्तान पर भारत के पहले हवाई हमले के इर्द-गिर्द घूमती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X