Hmm..अब सुनिए कपिल सिब्बल का बॉलीवुड आइटम नंबर..मस्त मस्त हवा!
[बॉलीवुड न्यूज] कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल अब बॉलीवुड की ओर रूख कर रहे हैं। जी हां, यह कहना गलत नहीं होगा क्योंकि कपिल सिब्बल आगामी बॉलीवुड फिल्म 'जैनब' के लिए बतौर गीतकार नजर आने वाले हैं। बता दें, यह एक राजनीतिक फिल्म है।
अब राजनीति के क्षेत्र में कांग्रेस के हाल से तो सभी वाकिफ हैं। लिहाजा, लगता है पार्टी के नेता भी अलग अलग दिशा में अपना लक आजमाना चाहते हैं। बता दें, कपिल सिब्बल ने फिल्म जैनब के सभी गानों को लिखा है, जिसमें एक आइटम नंबर भी शामिल है।
हाल ही में फिल्म का म्यूजिक लांच किया गया। फिल्म राजनीतिक पृष्ठभूमि पर बनी है, जहां उत्तरप्रदेश दंगों को दिखाया गया है। साथ ही फिल्म में एक हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की की प्रेम कहानी को भी दिखाया गया है। फिल्म में जिमी शेरगिल, आशुतोष राणा, संजय सूरी और हितेन तेजवानी मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे।
VIDEO: जब सैफ अली खान बनकर पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद ने किया इश्क
फिल्म के निर्देशक प्रणव सिंह कपिल सिब्बल के गीतों से काफी खुश हैं। वहीं, इन गानों पर सिब्बल कहते हैं जागरूकता और सामाजिक संदेश देने के लिए सिनेमा बहुत ही असरदार माध्यम है। फिल्म में इन गीतों के जरिए मैंने खुशी, मानवता और सौहार्द्र का संदेश देने की कोशिश की है।
बता दें, 'जैनब' का म्यूजिक ललित पंडित ने कंपोज किया है। वहीं, कपिल सिब्बल ने इस फिल्म के अलावा भी एल्बम 'रौनक' के लिए सात गाने लिखे हैं, जिसका संगीत ए आर रहमान दे रहे हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications












