विक्की के लिए सेक्सी ममता बन गयीं मुस्लिम
एक बार फिर से नंबे के दशक की सुंदर औऱ सेक्सी अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के बारे में खबर आ रही है कि उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया है और वह इस समय अपने पति विक्की गोस्वामी के साथ केन्या में रह रही हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि ममता ने धर्म परिवर्तन करने के बाद ही विक्की से शादी की है।
मालूम हो कि मई के महीने में ही खबर आयी थी कि ममता कुलकर्णी ने साल 2012 में ड्रगतस्कर विक्की गोस्वामी से शादी कर ली है। ड्रग्स तस्कर विक्की गोस्वामी को साल 1997 में दुबई में पुलिस ने मैनड्रैक्स की तस्करी करने के दौरान पकड़ा था। उसे उम्र कैद की सजा हुई थी।
ममता कुलकर्णी के बारे में पहले कहा जा रहा था कि उन्होंने अपने करियर की ढलान पर एनआरआई से शादी की थी लेकिन अब यूएस में रहने लगी हैं लेकिन बाद में खबर आयी है कि विक्की से प्यार करने के कारण ममता और एनआरआई की तलाक हो गया और विक्की से ममता ने शादी करके दुबई में अपना आशियाना बना लिया है।
लेकिन अब सुनने में आया है कि ममता कुलकर्णी केन्या में हैं और इस समय उन्होंने अपना नाम भी इस्लामिक कर लिया है। ममता कुलकर्णी ने ही विक्की को जेल से छुड़ाया है।
गौरतलब है कि नंबे के दशक की सुंदर बाला ममता कुलकर्ण ने उस समय के हर हिट हीरो के साथ काम किया है। लेकिन अचानक से यह रूपहले पर्दे से गायब हो गयीं और पूरे दस साल बाद वह सुर्खियों में विक्की गोस्वामी के रिश्तों के कारण आयी हैं।
आईये आपको बताते हैं ममता के बारे में खास बातें...


Click it and Unblock the Notifications











