लड़खड़ाकर गिरे सचिन तेंदुलकर के दोस्त विनोद कांबली, लोगों ने दिया सहारा, चौंकाने वाला वीडियो आया सामने

Former cricketer Vinod Kambli Video Viral: एक समय था जब विनोद कांबली ने अपने करियर की शुरुआत भारतीय क्रिकेट टीम से की थी। कहा यह भी जाता था कि विनोद कांबली सचिन तेंदुलकर से भी अच्छे खिलाड़ी थे। बता दें कि विनोद कांबली 52 साल के हो चुके हैं। माना जा रहा है कि इस समय उनकी सेहत ठीक नहीं है। वह डिप्रेशन जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं। उनकी लगातार दवाएं चल रही हैं उन्हें रेगुलर अस्पताल जाना पड़ता है। वहीं हाल ही में विनोद कांबली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं।
लड़खड़ाकर गिरे विनोद कांबली
हाल ही में विनोद कांबली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विनोद कांबली का स्वास्थ्य ठीक नहीं दिख रहा है। वह बाइक पर टिक कर खड़े होते हैं, लेकिन बाद में वह चलने की कोशिश करते हैं, लेकिन फिर वह गिर जाते हैं। वहां खड़े शख्स कांबली को आकर संभालते हैं। उन्हें चलाने की कोशिश करते हैं। इसके बाद भी विनोद कांबली चलने में सहज महसूस नहीं करते हैं। वहीं तीसरा शख्स आकर उनकी मदद करता है। कांबली को पुश करके आगे की ओर बढ़ाया जाता है।
Its really heart breaking to see the plight of #VinodKambli .. Such a fine player once.. I wish he had lived a disciplined life like his fellow cricketer Sachin. What a player he could have been & see what actually he has become. I pray for his safety.
— Tanmoy Adak (@tanmoyadak24) August 5, 2024
😥 pic.twitter.com/2HYt6NA1Xa
विनोद कांबली की ये हालत देख यूजर्स के आए रिएक्शन
विनोद कांबली फिर धीरे-धीर कदम आगे बढ़ाते हैं। पूर्व क्रिकेटर को इस तरह जूझता देख लोग को हैरान ही रह गए। बता दें कि इस वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये क्या हो गया आपको यकीन नहीं हो रहा है। तो वहीं दूसरे ने लिखा-मैं आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या से क्या हो गया देखते देखते।


Click it and Unblock the Notifications











