शाॅपिंग के चक्कर में वोट नहीं दे पाईं दिया मिर्जा
महाराष्ट्र विधानसभा के मतदान के दौरान फिल्म जगत की हस्तियों ने बढ़चढ़ कर वोट किया। वोट के वाद अपनी सितारों ने सेल्फी भी अपलोड की। मगर अभिनेत्री दिया मिर्जा अपना कीमती वोट महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान नहीं दे सकी। दरअसल दिया मिर्जा अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त होने के कारण मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच सकी। जिस कारण उनका कीमती वोट का इस्तेमाल नहीं हो सका।

दिया मिर्जा 18 अक्टूबर को मंगेतर साहिल सांगा के साथ परिणय सूत्र में बंधने वाली है। शादी दिल्ली में होगी, वहीं शादी में दीया और साहिल के परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। वोट नहीं करने के दुख को उन्होंने ट्वीटर पर फैंस के साथ शेयर किया। उन्हों ने ट्वीटर पर लिखा, कि 'पहली बार मैं मतदाने देने से चूक रही हूं, अगर मेरी शादी नहीं होती तो मैं वोट जरूर देती'।
शादी के लिए दीया एक्साईटिड है, वहीं मतदान नहीं दे पाने के कारण थोडा परेशान भी थी।


Click it and Unblock the Notifications











