Sana Khan पर टूटा दुखों का पहाड़, एंबुलेंस में आंसू बहाते हुए आईं नजर, टकटकी लगाकर...

Sana Khan

Sana Khan Mother Death: एक्स एक्ट्रेस और बिग बॉस 6 की कंटेस्टेंट सना खान के घर से दुखद खबर सामने आई है। सना की मां सईदा खान का 24 जून की शाम को निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रही थीं। यह जानकारी खुद सना खान ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए दी।

सना ने मां के लिए मांगी दुआएं

सना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- "इन्ना लिल्लाही व इन्ना इलैहि राजिऊन। मेरी प्यारी मां सईदा अब अल्लाह के पास लौट गई हैं। वह लंबे वक्त से बीमार थीं। नमाज-ए-जनाजा आज रात इशा की नमाज के बाद, रात 9:45 बजे ओशिवारा कब्रिस्तान में अदा की जाएगी। मेरी मां के लिए आप सभी की दुआएं बहुत जरूरी हैं।"

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भावुक वीडियो

एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सना खान अपनी मां के पार्थिव शरीर के पास एंबुलेंस में बैठी नजर आ रही हैं। वीडियो में सना बेहद टूटे हुए और भावुक दिखाई दे रही हैं। वह अपने आंसू रोक नहीं पा रहीं और मां के जाने के गम में डूबी हुई हैं।

जावेद अली पहुंचे अंतिम दर्शन को

सना खान के घर कई लोग संवेदना जताने पहुंचे। मशहूर सिंगर जावेद अली भी सना के घर पहुंचे और उनकी मां को आखिरी विदाई दी।

2020 में छोड़ी थी ग्लैमर की दुनिया

सना खान ने साल 2020 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। उन्होंने धर्म और आध्यात्म की राह पर चलने का फैसला किया था। सना कई बार इंटरव्यू में ये बता चुकी हैं कि इस फैसले में उनकी मां ने उनका पूरा साथ दिया था। उनकी मां हमेशा उनकी सबसे बड़ी ताकत रहीं।

More from Filmibeat

Read more about: sana khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X