बुद्धि आयी ठिकाने..और शेखर ने शत्रुघन सिन्हा को बोला सॉरी..

पिछले चुनावी मौसम में पटना के दोनों छोरे एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ गये थे। अपने से वरिष्ठ कलाकार शुत्रुघन सिन्हा से यह गुस्ताखी शेखर सुमन ने कांग्रेस के टिकट पर की थी, कांग्रेस ने शेखर सुमन को पटना साहिब से चुनाव लड़वाया था जहां से शुत्रुघन सिन्हा भाजपा से खड़े थे। फिल्मों में आने से पहले शेखर-शत्रुघन सिन्हा के आपसी संबंध थे, दोनों के पारिवारिक रिश्ते थे क्योंकि दोनों पटना के एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। लेकिन चुनावी जंग ने दोनों को रिश्तों में खटास पैदा कर दी।
इस चुनावी जंग में शत्रुघन सिन्हा ने शेखर सुमन को बुरी तरह से मात दी उसके बाद शेखर सुमन ने शत्रुघन सिन्हा माफी मांगी और कहा कि बड़े भईया गलती हो गयी, माफ कर दीजिये।
अपने छोटे भाई का इस तरह से माफी मांगना शत्रुघन सिन्हा को काफी भावुक कर गया और उन्होंने शेखर को गले लगाकर कहा कि खामोश। शेखर ने सॉरी बोलने के लिए सिन्हा को अपने घर बुलाया था। मौका था शेखर सुमन की मां के जन्मदिन का, जिन्होंने अपने जीवन के 88 साल पूरे किये है। इस मौके पर सिन्हा ने कहा कि आज शेखर के पास जो है वो मेरे पास नहीं है क्योंकि शेखर के पास मां है।
क्या 'रेप' के लिए राजबब्बर और सिन्हा भी माफी मांगेंगे: कुमार विश्वास
मालूम हो कि इस बार फिर से शत्रुघन सिन्हा पटना से अपनी चुनावी लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन शेखर सुमन ने राजनीति को अलविदा कह दिया और इन दिनों वो आज तक के चर्चित शो इलेक्शन ऊलाला.. में राजनेताओं का मजाक उड़ाते दिखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











