बिग बी के लिए होगा 'फॉरएवर बच्चन'

By Priya Srivastava

Amitabh Bachchan
जहां बिग बी हों, वहां माहौल खुद ब खुद अलग अंदाज में नजर आने लगता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर कलाकार व बड़े से बड़े निर्माता-निर्देशक बिग बी इज्जत करते हैं। ऐसे में अगर बिग बी किसी शो का हिस्सा बने या फिर किसी खास मौके के लिए हां कह दें तो निश्चित तौर पर यह बड़ी खबर होगी न। दरअसल निर्माता बंटी वालिया एक लाइव कांसर्ट करवा रहे हैं, जिसका नाम होगा 'फॉरएवर बच्‍चन'।

इस लाइव कांसर्ट में अमिताभ बच्चन के जीवन व उनके करियर पर बेहतरीन कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। यह योजना बनायी जा रही है कि इस कांसर्ट को अमिताभ बच्चन के 69वें जन्मदिन पर आयोजित किया जाये। वालिया ने जब यह खबर अमिताभ को दी तो उन्होंने कहा कि कौन मेरे गाने पर डांस करेगा। तब वालिया ने उन्हें बताया कि इंडस्ट्री के सारे बड़े कलाकार उनके लिए डांस करने को तैयार हैं, अगर उन्हें कोई हर्ज न हो तो ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्होंने हामी भरी है और कहा है कि वह अमिताभ बच्चन के गानों पर उन्हें सम्मान देने के लिए परफॉर्म करने को तैयार हैं।

हम आपको बता दें कि शाहरुख खान ने खईके पान बनारसवाला पर परफॉर्म करने के लिए हामी भरी है तो रणबीर कपूर सारा जमाना हसीनों का दीवाना पर परफॉर्म करेंगे। इसके अलावा अक्षय कुमार व उन कई कलाकारों को भी कांसर्ट के लिए तैयार किया जा रहा है, जिनका जुड़ाव अमिताभ बच्चन से रहा हो और जिन्होंने उनके साथ काम किया हो।

हालांकि वालिया ने यह भी तय किया है कि वे अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे कि सबकी तरफ से अमिताभ बच्चन को यह शानदार सम्मान दिया जाये। इसलिए वे पूरी कोशिश कर रहे हैं कि अगले साल अक्तूबर में होनेवाले इस कार्यक्रम के लिए कलाकारों के डेट्स उन्हें अभी से ही मिल जाये। सारी चीजें अगर योजना के अनुसार हो जाये तो दर्शकों के लिए यह बेहतरीन मौका होगा बिग बी और नजदीक से जानने का।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X