विदेशी ससुर ने बहू संग किया अमिताभ बच्चन के गाने 'शावा शावा' पर डांस, VIDEO देख लोग बोले- बेस्ट ससुराल...

Father in law danced with daughter in law on Amitabh Bachchan song: सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई ना कोई वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। कभी कोई अपने फनी डांस से लोगों का दिल जीत लेता है तो कभी कोई फनी गाना गाकर सोशल मीडिया पर छा जाता है।
वहीं हाल ही में एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ससुराल वाले अपनी बहू का जोरदार स्वागत करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देख लोगों ने कमेंट्स की लंबी लाइन लगा दी है।
सोशल मीडिया पर छा गया ये वीडियो
एक शादी के फंक्शन का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से छा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विदेशी ससुराल वाले बहू का धूमधाम से स्वागत करते हैं। जी हां, वीडियो में देख सकते हैं कि विदेशी ससुर, पति और सास मिलकर बहू संग अमिताभ बच्चन के मोस्ट पॉपुलर गाने 'से शावा शावा' पर डांस करते नजर आते हैं। बहू भी अपने ससुराल वालों के साथ मजकर डांस करती दिख रही है।
वीडियो देख कमेंट्स की लगी लंबी लाइन
जी हां, ससुर और सास मिलकर बहू की तारीफ करते हुए डांस करते नजर आ रहे हैं। सभी को बॉलीवुड गाने पर डांस करता देख मेहमान भी खुश हो जाते हैं। परिवार की शानदार बॉन्डिंग लोगों का दिल जीत रही है। बता दें कि यह वीडियो हिमानी नाम की एक महिला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जी हां, एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह ससुराल वाले हों तो ऐसे तो वहीं दूसरे ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह ये बहुत ही खूबसूरत वीडियो है।


Click it and Unblock the Notifications











