बॉलीवुड में विदेशी परियां

लेकिन आज अगर आप बॉलीवुड में नजर दौड़ाएं तो कैटरीना कैफ, नरगिस फाखरी, बारबरा मोरी, जिसेल मोंटेरियो, रशेल, लिज़ा रे, एलिस पैटेन, जैकलिन फर्नांडीज, कुछ ऐसे नाम हैं जिन्हें बॉलीवुड ने अपनी फिल्मों में जगह दी। इसमें से कैटरीना तो भारत की ही होकर रह गयीं हैं। हिंदी फिल्मों की बढ़ती लोकप्रियता ने विदेशी मॉडल और एक्ट्रेसों को अपनी ओर खिंचा है। उनकी इस दिलचस्पी को जानकर ही बॉलीवुड ने भी अपनी फिल्मों में कुछ बदलाव लाने शुरू कर दिये। अब फिल्में उनकी सहुलियत को ध्यान में रखते हुए ही बनाई जाती हैं। लंदन की कैटरीना कैफ हाल में विदेशी बालाओं की आदर्श बनकर उभरी हैं। यहां जिसे देखो अपनी फिल्म में विदेशी चेहरे को लेना चाहता है क्या हमारे यहां इंडिया में हीरोइनों का अकाल पड़ गया है या फिर इसकी कुछ खास वजह है।
चर्चा में जिसेल मोंटेरियो
जिसेल मोंटेरियो ब्राजील की मॉडल हैं। उन्हें इम्तियाज अली की खोज कहा जा सकता है। फिल्म लव आज कल में दीपिका पादुकोण की उपस्थिति के बावजूद जिसेल ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। फिल्म में हरलीन की भूमिका निभाकर उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। जिसेल खुद को लकी मानती हैं, कि उन्हें संघर्ष नहीं करना पड़ा।
यहीं की होकर रह गई कैट
बूम से कैटरीना कैफ ने हिंदी फिल्मों में पर्दापण किया, लेकिन उन्हें पहली सफलता मैंने प्यार क्यों किया से मिली। आज उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में हो रही है। कैटरीना जैसी सफलता किसी और विदेशी ऐक्ट्रेस को हिंदी फिल्मों में नहीं मिली। उन्होंने यहां स्थायी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है।
पसंद आई श्रीलंका की ब्यूटी
फिल्म अलादीन से बॉलीवुड इंट्री करने वाली जैकलीन फर्नांडीज की बात करें तो उन्हें भी बॉलीवुड कुछ ज्यादा ही रास आ रहा है, उनका खाता बॉलीवुड में खुल ही गया है। वो आने वाले समय में वो हाउसफुल 2, राज 3, रेस 2, के साथ कई फिल्मों में नज़र आने वाली है। यानी जैक भी बॉलीवुड में अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं।
बॉलीवुड में विदेशी परियों की कमी नहीं है लेकिन इस लीस्ट में और दो नाम जुड़ने वालें है। जल्द ही फिल्म 'जीत लेगें जहां' श्रीलंका की एक और बाला जिनका नाम नीलाम्बरी पेरूमल है और दूसरी ऐना जो की जोर्जिया से हैं। नीलाम्बरी की यह पहली हिंदी फिल्म है लेकिन इन्होंने मलयालम फिल्म 'बॉम्बे मित्तई' में अभिनय किया है और ऐना भी दो तीन हिंदी फिल्मों में अभिनय कर रही हैं।
निर्देशक ललित से पूछने पर की क्या कोई खास वजह है इसकी कि, आपकी इस फिल्म में दो हीरोंइने विदेश की हैं ? क्या इंडिया की कोई भी नायिका आपको पसंद नही आयी अपनी फिल्म के लिए? उन्होंने कहा कि, 'नहीं ऐसी कोई भी बात नहीं है बस यह इत्तेफाक की बात है। नीलाम्बरी जो की हैं तो श्रीलंका की लेकिन वो हमेशा इंडिया में ही रही हैं वो पढ़ी लिखी भी यही हैं और जहां तक ऐना की बात है हमने उसे इसलिए लिया है क्योंकि हमें फिल्म में एक गोरी यानी विदेशी लड़की की जरूरत थी।
इस बात से तो एक बात तो साफ हो जाती है कि बॉलीवुड में विदेशी हीरोइनों की इंट्री केवल गोरी चमड़ी के कारण ही होती है। साथ ही ये जमकर प्रदर्शन के लिए भी तैयार रहती हैं। इसके अलावा बॉलीवुड में एक आरोप हमेशा से ही लगता रहा है कि यहां के ज्यादा तर एक्टर और एक्ट्रेस ओवरपेड हैं। यानि कुछ हद तक पैसे कमाने की चाहत भी ऐसी हीरोईनों को बॉलीवुड के दरवाजे तक खिंच लाती है। अगर कैट की बात करें तो इन्होंने अपनी पहली फिल्म में जमकर अंग प्रदर्शन किया है उसके बाद जैक भी उन्हीं के रास्ते पर चली हैं, मर्डर 2 से आप समझ सकते हैं।
वजह कुछ भी हो लेकिन लगातार विदेशी चेहरों का बॉलीवुड में आना इस बात को साफ करता है कि आज हिंदी सिनेमा ग्लोबल हो चुका है। इसे विश्व में एक अलग ही पहचान मिल चुकी है। अब देखतें है कि यह सिलसिला कहां तक जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











