सन्नी की फिल्म घायल जैसी है फोर्सः जॉन

John Abraham
अभिनेता जॉन अब्राहम का मानना है कि उनकी आने वाली फिल्म फोर्स में असल एक्शन है और यह सन्नी देओल के घायल जैसी ही फिल्म है।

जॉन अपनी आने वाली फिल्म फोर्स में पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं । यह फिल्म निशिकांत कामत द्वार निर्देशित एक्शन थ्रिलर है, इस फिल्म के बारे में जॉन कहते हैं कि इस फिल्म में असली एक्शन है और ऐसा एक्शन आपने सन्नी देओल की फिल्म घायल और अर्जुन पंडित जैसी फिल्मों में देखा होगा।

सन्नी की फिल्में उनके एक्शन सीन की वजह से ही चला करती हैं आपने देओल की एक्शन फिल्मों में देखा था ... ढ़ाई किलो का हाथ... । मैं सोचता हूं कि पब्लिक को उस तरह का जोरदार एक्शन पसंद है। उन्होंने कहा, इस मामले में यह एक असल एक्शन फिल्म है ।

जॉन ने कहा कि ऐसा नहीं है कि आपने एक घूंसा मारा और गुंडा हवा में लटक गया । घायल के बाद यह पहली असल एक्शन फिल्म है जिसे देखने में दर्शकों को काफी मजा आएगा। वैसे जॉन ने सलमान खान और अजय देवगन के एक्शन स्टाइल की काफी तारीफ भी की है इनकी बदौलत ही वांटेड , दबंग और सिंघम जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस में सफल रही। तमिल फिल्म काखा काखा की रीमेक फोर्स में जॉन के साथ जेनेलिया डिसूजा हैं । यह फिल्म शुक्रवार को पर्दे पर आ रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X