POSTER: साल का अंत.. धमाकेदार सीक्वल के साथ.. FULL एक्शन!
जॉन अब्राहम की फिल्म 'फोर्स' ने अपने एक्शन सीन्स को लेकर काफी नाम कमाया था। बहरहाल, अब रहा है फिल्म का सीक्वल 'फोर्स 2'.. इस फिल्म में जॉन के साथ होंगे एक्शन करने में माहिर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा।
फोर्स 2 का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है और कोई शक नहीं कि यह काफी धमाकेदार है। फिल्म 18 नवंबर को रिलीज होगी। बता दें, इससे पहले जॉन अब्राहम इस साल दो और एक्शन फिल्मों में आ चुके हैं- रॉकी हैंडसम और ढ़िशूम..
'मैं 'सुल्तान' और 'ढ़िशूम' जैसी फिल्में नहीं बना सकता....'

बहरहाल, यहां देंखे बॉलीवुड की नामचीन एक्शन फिल्में-
यशराज बैनर तले बनी फिल्म धूम सुपरहिट फिल्म रही थी। फिल्म में जमकर एक्शन सीन और स्टंट डाले गए थे।
टाईगर श्राफ- श्रद्धा कपूर की फिल्म बागी धमाकेदार एक्शन फिल्म है। खासकर टाईगर श्राफ को बॉलीवुड के नए एक्शन हीरो का खिताब दिया जा चुका है।
ऋतिक रोशन- कैटरीना कैफ की फिल्म बैंग बैंग को भी लोगों ने बहुत पसंद किया था। लिहाजा, कोई शक नहीं कि फैंस इस फिल्म की फ्रैंनचाइजी पसंद करें।
शाहिद कपूर की फिल्म कमीने भी एक बेहतरीन फिल्म थी। यदि इसके सीक्वल पर काम शुरू किया जाए तो फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा।
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की फिल्म खलनायक भी धमाकेदार एक्शन फिल्म थी। फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था।
अजय देवगन की फिल्म कयामत.. कहीं ना कहीं यह फिल्म लोगों के नजरों से दूर रह गई। इस फिल्म के सीक्वल पर भी काम किया जा सकता है।
अजय देवगन की फिल्म फूल और कांटे अपनी एक्शन सीन्स की वजह से पॉपुलर है।


Click it and Unblock the Notifications






