#SHOCK: अक्षय कुमार से जीतने के बाद भी क्या शर्मिंदा हैं सलमान - शाहरूख ?

फोर्ब्स पत्रिका ने जून 2017 तक के बॉलीवुड के सबसे महंगे सितारों की एक लिस्ट जारी कर दी है। और इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं शाहरूख खान। दूसरे नंबर पर हैं सलमान खान और तीसरे नंबर पर हैं अक्षय कुमार। लेकिन देखा जाए तो सलमान औऱ शाहरूख खान को इस बात पर ज़रा तो शर्म आएगी।

गौरतलब है शाहरूख खान और सलमान खान सबसे महंगे सितारे तो बन गए लेकिन उन्होंने हाल फिलहाल अपनी फिल्मों से इतना नुकसान करवाया है कि पूछिए ही मत।

forbes-reveal-bollywood-s-ten-highest-paid-celebs-salman-shahrukh-akshay-top

वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार भले ही तीसरे नंबर पर हों लेकिन पिछले दो सालों में अक्षय की किसी फिल्म ने घाटा नहीं देखा। और पिछले साल तो अक्षय ने चार सुपरहिट फिल्में दी हैं।

इस साल भी जहां जॉली एलएलबी सुपरहिट थी वहीं अब टॉयलेट एक प्रेम कथा ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर है। फोर्ब्स की लिस्ट की बात करें तो इस बार टॉप 10 में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हैं।

वहीं लगातार फ्लॉप फिल्में देने के बावजूद रणबीर कपूर इस लिस्ट में बरकरार है। लेकिन कुछ भी कहिए बॉक्स ऑफिस के असली हीरो तो अपने अक्की भईया ही निकले। देखा जाए तो वो ना जाने कितने सितारों का पाप धो रहे हैं.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X