रणबीर कपूर के साथ ब्रेकअप पर बोली कैटरीना कैफ- मेरा जीवन खत्म हो गया था, ये बहुत भयानक था!
रणबीर कपूर इन दिनों आलिया भट्ट के साथ रिश्ते में हैं। लेकिन इस बीच कई बार उनका नाम कैटरीना कैफ के साथ भी जुड़ता रहता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर और कैटरीना कैफ एक दूसरे को कई साल डेट कर चुके हैं। हालांकि कभी दोनों ने इसका खुलासा मीडिया में नहीं किया।
इतना तो तय है कि रणबीर इन दिनों आलिया भट्ट के साथ अपने रिश्ते की गवाही कई तस्वीरों में दे चुके हैं। मुमकिन है कि अगले साल तक दोनों शादी कर लें। रणबीर कपूर से अलग हुए कैटरीना कैफ को दो साल हो चुके हैं।

कभी भी उन्होंने रणबीर के साथ अपने ब्रेकअप पर चर्चा नहीं की। एले इंडिया से बातचीत में कैटरीना कैफ ने पहली बार रणबीर कपूर के संबंध में बात की है। बताया है कि कैसे उन्होंने अपने निजी जिंदगी में टूटे हुए दिल को समेटा है। यहां पढ़िए क्या कहा है कैटरीना कैफ ने..


Click it and Unblock the Notifications