..................... अंकिता लोखंडे ने पहली बार बताई सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप की वजह For the First time Ankita lokhande opens up on her breakup with Sushant Singh Rajput - Hindi Filmibeat

शादी के लिए मैंने रामलीला जैसी कई फिल्में छोड़ दी, सुशांत ने करियर को चुना आगे बढ़ गया - अंकिता लोखंडे

By Filmibeat Desk

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के कई महीने बाद अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर एक्टिव हुईं। उन्होंने अपने कई डांस वीडियो और तस्वीरें भी अपलोड की। जिसे लेकर उन्हें बुरी तरह ट्रोल भी होना पड़ा। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अंकिता लोखंडे ने बताया कि सुशांत और उनके बीच ब्रेकअप की असली वजह क्या थी।

बता दें कि साल 2016 में सुशांत और अंकिता का ब्रेकअप हुआ था। अंकिता लोखंडे ने बताया है कि आखिर क्यों सुशांत के साथ उनका रिश्ता टूटा था। अंकिता लोखंडे ने एक इंटरव्यू में ये साफ तौर पर कहा है कि मुझ पर कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। लेकिन उस वक्त सुशांत को अपने करियर में आगे बढ़ना था। उसने अपना करियर चुना।

Ankita lokhande, Sushant Singh Rajput

अंकिता लोखंडे ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत से अलग होना उनके लिए बेहद मुश्किल था। अंकिता के मन में जिंदगी खत्म करने के ख्याल आने लगे थे। बॅालीवुड बबल से बातचीत में अंकिता लोखंडे ने कहा है कि आज मुझे लोग आकर बोलते हैं कि तुमने छोड़ा सुशांत को। आपको ये कैसे पता? किसी को मेरे और सुशांत के रिश्ते के टूटने के पीछे की वजह नहीं पता।

मैं निजी जिंदगी का तमाशा नहीं बनाना चाहती

मैं निजी जिंदगी का तमाशा नहीं बनाना चाहती

अंकिता लोखंडे ने कहा कि मुझे लगा कि इन हालातों पर चुप रहना ही बेहतर है। ताकि रिश्ते की पवित्रता प्रभावित न हो। मैं ऐसी इंसान नहीं हूं जो दुनिया के सामने निजी जिंदगी का तमाशा बना दे।

सुशांत अपने करियर में आगे बढ़ना चाहते थे

सुशांत अपने करियर में आगे बढ़ना चाहते थे

अंकिता लोखंडे ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि मैं किसी को दोषी नहीं ठहरा रही हूं। सुशांत ने अपनी पसंद को बहुत साफ कर दिया था कि वह अपने करियर में आगे बढ़ना चाहते थे और उन्होंने यही किया।

सुशांत आगे बढ़ गए और मैं लड़ती रही

सुशांत आगे बढ़ गए और मैं लड़ती रही

सुशांत आगे बढ़ गए। लेकिन ढाई साल से मैं इतने सारे काम कर रही थी जहां मैं बस काम कर रही थी। ढाई सालों तक मैं कई चीजों से लड़ती रही।

उसने अपना रास्ता चुना, मैं प्यार के लिए तरस रही थी

उसने अपना रास्ता चुना, मैं प्यार के लिए तरस रही थी

मैं ऐसी नहीं हूं जो आगे बढ़कर आसानी से काम कर सकती थी, लेकिन मेरा परिवार मेरे साथ खड़ा था। उसने अपना रास्ता चुना,मेरा तरीका अलग था। मैं प्यार के लिए तरस रही थी।

मैं हालातों से बुरी तरह जूझ रही थी

मैं हालातों से बुरी तरह जूझ रही थी

मैंने उसे आगे बढ़ने का पूरा अधिकार दिया। लेकिन मैं हालातों से बहुत बुरी तरह से जूझ रही थी। मुझे लगा कि मेरे लिए सब कुछ खत्म हो गया। लेकिन ये मेरे लिए शुरुआत थी। मैंने अच्छी चीजों के साथ शुरुआत की। मैंने सुशांत से कहा था चल तेरी जिंदगी है, तुझे जाना है तो जा। लेकिन अंदर से मैं टूट गई थी।

सुशांत से शादी करने के लिए कई बड़ी फिल्मों से इंकार

सुशांत से शादी करने के लिए कई बड़ी फिल्मों से इंकार

अंकिता ने इस बात का भी खुलासा किया कि सुशांत से शादी करने के लिए मैंने कई बड़ी फिल्मों से इंकार कर दिया। मैं सुशांत से शादी करके सेटल होना चाहती थी।

सुल्तान, बाजीराव मस्तानी और बदलापुर जैसी फिल्में छोड़ दी

सुल्तान, बाजीराव मस्तानी और बदलापुर जैसी फिल्में छोड़ दी

अंकिता ने बताया कि मैंने हैप्पी न्यू ईयर, राम लीला, सुल्तान, बाजीराव मस्तानी और बदलापुर जैसी फिल्में छोड़ दी। मेरे दिमाग में काम करने का ख्याल नहीं आया। मेरे दिमाग में यही था कि सुशांत को अच्छा काम मिले और मैं उसके साथ खड़ी रहूं।

मुझे कोई पछतावा नहीं

मुझे कोई पछतावा नहीं

मुझे इसका कोई पछतावा नहीं है। सच कहूं तो उस वक्त मेरी प्राथमिकता कुछ और थी। लेकिन अब मैं लोगों से कहती हूं कि अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ दोनों पर बराबर फोकस रखना चाहिए।

मेरे मन में उनके खिलाफ कुछ नहीं है

मेरे मन में उनके खिलाफ कुछ नहीं है

आज लोग मुझे उल्टा बोल रहे हैं। ये लोग तब कहां थे जब मेरा और सुशांत का ब्रेकअप हुआ था। अब वो लोग मेरे और विक्की के कपल को गंदा बोल रहे हैं। अब इन चीजों से परेशानी इसलिए होती है क्योंकि सुशांत अब नहीं रहे और मेरे मन में उनके खिलाफ कुछ नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X