रानी मुखर्जी हुईं Naughty, पति आदित्य चोपड़ा के बारे में कह डाला कुछ ऐसा
रानी मुखर्जी लगभग तीन सालों बाद हिचकी से फिल्मों में वापसी करेंगी जिसमें वो एक टीचर का किरदार निभा रही हैं। फैन्स उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।उनकी फिल्म के ट्रेलर को भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। आजकल रानी मुखर्जी फिल्म के प्रमोशन में जोर शोर लगी हुई हैं। पिछले दिनों रानी मुखर्जी वोग BFF चैट शो में अपने बेस्ट फ्रेंड सब्यसाची के साथ पहुंची।
शो पर रानी मुखर्जी ने खुलकर कई बातें की और अपने पति आदित्य चोपड़ा के बारे में कई खुलासे भी किए। उन्होंने शो पर बेहद शरारती अंदाज में कहा कि "आदित्य के लिए सबसे ज्यादा Food, Films मायने रखता है और तीसरे F का मैं नाम नहीं लूंगी।" इसके अलावा उनसे जब नेहा धुपिया ने उनसे पूछा कि आदित्य चोपड़ा की कौन सी क्वालिटी अपनी बेटी में नहीं चाहेंगी तो उन्होंने कहा कि वो नहीं चाहेंगी कि आदी की वो भी अधिक फूड प्रेमी हो।"

पहले भी एक इंटरव्यू में उनसे उनकी बेटी अदिरा को लेकर इतनी गोपनीयता पर सवाल किए गए थे जिसके बारे
में उन्होंने कहा था कि ये सब आदित्य चोपड़ा की वजह से है। उन्होंने कहा था कि 'मुझे अदिरा की तस्वीरों के बाहर आने से कोई समस्या नहीं है लेकिन मुझे नहीं लगता कि उसके पिता इसमें सहज हैं। मैं और आदि एक यूनिट की तरह हैं और वो क्या चाहते हैं मेरे लिए ये भी मायने रखता है।
रानी ने आगे कहा कि "मैं एक पब्लिक फिगर हूं और मुझे पता है कि अदिरा की तस्वीरें ली जाएंगी और लोग जानना चाहते हैं कि वो कैसी दिखती है और मुझे इसे प्रॉब्लम नहीं है। मैं एक तस्वीर चुनकर अपने फैन्स के लिए शेयर करना चाहूंगी। मैं जानती हूं कि समय के साथ आदि भी इसके लिए तैयार हो जाएंगे। उन्हें लगता है कि अभी ये सब जल्दबाजी है। मैंने उन्हें कहा है कि उन्हें इन सब चीजों के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि तुम्हारी शादी एक एक्टर से हुई है।"


Click it and Unblock the Notifications











