..................... For me, independence means free from inequality: Kiran Rao - Hindi Filmibeat

आजादी का मतलब है समानता : किरण राव

देश गुरुवार को आजादी की 67वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इस अवसर पर फिल्मकार किरण राव ने कहा देश वास्तव में आजाद तब होगा जब समाज से असमानता पूरी तरह खत्म हो जाएगी। वहीं अभिनेत्री प्राची देसाई और करिश्मा कपूर आजादी को शिक्षा और सशक्तिकरण से जोड़कर देखती हैं। किरण ने कहा, "मेरे लिए आजादी का मतलब है बराबरी का हक मिलना। सही मायनों में अभी हम आजादी से काफी दूर हैं।"

For me, independence means free from inequality: Kiran Rao

प्राची देसाई ने कहा, "स्वतंत्रता दिवस देश के लिए बड़ा दिन है। हर व्यक्ति के लिए आजादी का बड़ा महत्व है। मैं हमेशा कहती हूं कि सबसे जरूरी चीज शिक्षा है। आजादी के लिए शिक्षित होना जरूरी है।"

करिश्मा कपूर ने कहा, "आजादी का मतलब देश की ताकत है। देश के लोगों के लिए, हमारे लिए, महिलाओं के लिए सशक्त होना बेहद जरूरी है।"शाजान पद्मसी ने कहा ,"मेरे लिए आजादी का मतलब है अपनी पसंद से जिंदगी जीना। मुझे लगता है कि आजादी से जीने का यह सबसे अच्छा तरीका है।"

दिलीप जोशी ने कहा, "यदि देश से भ्रष्टाचार मिट जाए तो देश सही मायनों में आजाद होगा। सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X