Aww..रणबीर नहीं हैं कैटरीना के closest फ्रैंड, फिर कौन!
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर के रिश्ते पर ढ़ेरों सूर्खियां बन चुकी है। लेकिन क्या आपको पता है कि कैटरीना रणबीर को अपना सबसे अच्छा दोस्त नहीं मानती। बल्कि कैट के दोस्तों की लिस्ट में सबसे पहला नाम फिल्मकार अली अब्बास जफर का।
जी हां, अली अब्बास जफर की फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन में कैटरीना ने काम किया था, जहां से इनकी दोस्ती की शुरूआत हुई थी। लेकिन इसके बाद इनकी दोस्ती बस फिल्म की सेट तक ही नहीं रूकी, बल्कि रियल लाइफ में भी दोनों अच्छे दोस्त बन गए।
एक फैशन मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कैट ने बताया कि जफर के साथ उनकी बॉडिंग काफी अच्छी और वे अपने सीक्रेट्स उनके साथ बांटती हैं। लेकिन कैट इस वक्त भी अपने प्यार रणबीर को नहीं भूलीं। जब कैट से पूछा गया कि वे किसी आइलैंड पर अकेली किसके साथ जाना चाहेंगी तो उन्होंने बेहिचक रणबीर कपूर का नाम लिया।
इस इंटरव्यू में कैटरीना ने कई दिल की बातें बताई, जैसे कि उन्हें कैट कहलाना बिल्कुल पसंद नहीं और उनकी फेवरिट फिल्म है 'गॉन विद द विंड'। वहीं, संडे ब्रेकफास्ट में कैटरीना को पैनकेक्स खाना पसंद है और न्यूयॉर्क उनकी फेवरिट शॉपिंग डेस्टेनेशन है। साथ ही कैटरीना ने कहा कि उन्हें सेक्सी से ज्यादा खूबसूरत कहलाना पसंद है।


Click it and Unblock the Notifications
