फरहान ने सीखा बाइक चलाना

'कार्तिक कॉलिंग कार्तिक' में दीपिका पादुकोण और शैफाली शाह ने भी अभिनय किया है। फरहान और रितेश सिधवानी ने फिल्म का निर्माण किया है जबकि विजय लालवानी इसके निर्देशक हैं। फिल्म के संबंध में बताते हुए 36 वर्षीय अभिनेता ने कहा, "फिल्म का आधार एक चरित्र का जीवन है। यह चरित्र बहुत अपूर्ण, बहुत दु:खी और हतोत्साहित रहता है। फिर उसके पास फोन कॉल्स आने लगते हैं और उसका जीवन बदलने लगता है। फिल्म के दौरान पता चलता है कि ये फोन किस तरह के थे और उसे इनकी क्या कीमत चुकाना पड़ती है।"
फरहान इन दिनों राष्ट्रीय राजधानी में हैं और रेडियो मिर्ची 98.3 एफएम के जरिए अपनी फिल्म के प्रचार के लिए श्रोताओं से बातचीत कर रहे हैं। यह फिल्म 26 फरवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications