तब्बू के कारण 'रिवॉल्वर रानी' को रोल मेरे लिए टफ: कंगना रनाउत
रितिक रोशन की फिल्म कृष 3 में पहली बार सुपरवोमेन बनीं कंगना रनाउत अपनी आने वाली फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' को अपनी अब तक की सबसे मुश्किल फिल्म मानती हैं। कंगना का कहना है कि "रिवॉल्वर रानी' में मेरा किरदार बेहद ही मुश्किल है। मुझे लगता है कि 'रिवॉल्वर रानी' में मेरा अब तक का सबसे मुश्किल किरदार है।"
साईं कबीर निर्देशित फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' में लीड रोल करने वाली कंगना से पहले यह रोल बहुमुखी प्रतिभा की धनी तब्बू को ऑफर हुआ था लेकिन किन्हीं कारणों से यह फिल्म कंगना को मिल गयी। जिस कंगना एक बहुत बड़ा अचीवमेंट मानती हैं।
कंगना कहती हैं कि वह तब्बू की बड़ी फैन है औऱ जो रोल पहले तब्बू करने वाली थी अगर उन्हें मिला तो इसे वह अपनी खुशकिस्मती मानती हैं। अपने दम पर फिल्में चलाने का दम रखने वाली अदाकारा तब्बू से मिले रोल की ही वजह से कंगना 'रिवॉल्वर रानी' को मुश्किल रोल कह रही हैं।
इससे पहले खबर आयी थी कि फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' को लेकर खासी उत्साहित कंगना फिल्म के मेकअप के लिए 12 घंटे का वक्त ले रही हैं। उनका कहना है कि ऐसा फिल्म की डिमांड है इसलिए वो कर रही हैं। फिल्म को देखने के बाद लोग मेरी इस बात पर भरोसा करेंगे।
खैर आगे की बात करते हैं तस्वीरों के जरिये....


Click it and Unblock the Notifications