गुलजार के लिए 'मणिरत्नम' हैं 'मणि सर'

देखें : रावण का वीडियो ट्रेलर
ब्रिटिश फिल्मकार डैनी बॉएल की फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए ऑस्कर जीत चुके गुलजार को खुशी है कि उन्हें 'रोजा', 'बाम्बे', 'दिल से' और 'गुरु' जैसी प्रसिद्ध फिल्में बना चुके मणिरत्नम के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने कहा, 'मणि सर' एक जादूगर हैं। उनके साथ काम करना एक सुखद अहसास है। मैंने उनके साथ काम करके हमेशा खुशी हासिल की है। मैं उनके साथ लगातार काम करते रहना चाहता हूं। 'रावण' में अभिषेक बच्चन, एश्वर्या राय, दक्षिण के अभिनेता विक्रम, भोजपूरी फिल्मों के अभिनेता रवि किशन, गायिका इला अरुण ने काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications