फिल्म का भूगोल अच्छा हो तो केमेस्ट्री खुद सही हो जायेगी: दीपिका
साल की मोस्ट अवेटड फिल्मों में से एक है रामलीला जिसका प्रमोशन जोरों पर है। फिल्म में लीड रोल प्ले कर रहे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की हॉट कमेस्ट्री के बारे में दीपिका ने पहली बार बात करते हुए निर्देशक संजय लीला भंसाली की खुलकर तारीफ की। दीपिका ने कहा कि किसी भी फिल्म की कहानी अगर अच्छी हो और संवाज दमदार हो तो किसी के साथ भी पर्दे पर कमेस्ट्री अच्छी हो जायेगी।
रामलीला में अगर मेरी और रणवीर सिंह की कमेस्ट्री अच्छी है तो इसके लिए भंसाली की तारीफ करनी चाहिए क्योंकि उन्होंने ही फिल्म का भूगोल तैयार किया है जिसकी जितनी तारीफ की जाये कम है। वह मानती हैं कि दो कलाकारों के बीच के तालमेल के लिए फिल्म की पटकथा जिम्मेदार होती है। भंसाली ने फिल्म में जबरदस्त मेहनत की है जिसकी जितनी तारीफ की जाये उतनी कम है, उनकी वजह से हम अपना काम बखूबी कर पाये।
मंगलवार को यहां 'स्टार वीक' पत्रिका के अपनी तस्वीर वाले मुखपृष्ठ के लोकार्पण पर 27 वर्षीया दीपिका ने कहा, "मेरी जोड़ी तीन अन्य लोगों के साथ भी अच्छी लगती है। ये तीन लोग हैं रणबीर कपूर, सैफ अली खान और शाहरुख खान। जोड़ी का अच्छा लगना संवादों और लिखे गए किरदारों पर निर्भर होता है।"
दीपिका इस वर्ष रणबीर कपूर के साथ 'ये जवानी है दीवानी' और शाहरुख के साथ 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी सफल फिल्में दे चुकी हैं। दोनों ही फिल्मों को 100 करोड़ रुपये कमाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। दीपिका आशा करती हैं कि 'राम-लीला' और नए साल में आने वाली उनकी बाकी फिल्में भी उतना ही नाम कमाये।
आगे की खबर स्लाइडों पर..


Click it and Unblock the Notifications