11 अक्टूबर को अमिताभ करेंगे प्यार का आदान-प्रदान, जानिए कैसे?
हेडलाइन पढ़कर आप सोच रहे होंगे कि हम क्या बकवास कर रहे हैं तो सुनिए यह कोई बकवास नहीं है। दरअसल अमिताभ बच्चन ने अपने 72वें जन्मदिन पर अपने चाहनेवालों के लिए एक विशेष प्लानिंग की है। अमिताभ जिनका जन्मदिन 11 अक्टूबर को है, उस दिन अपने कुछ लकी प्रशंसकों को निजी वीडियो संदेश और डिजिटल हस्ताक्षरित पोस्टर भेजेंगे। अमिताभ बुधवार से शुरू हो रहे 'एबी72 विशिज' पर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वालों और ट्विटर पर उन्हें 'फॉलो' करने वाले सभी प्रशंसकों को जवाब देंगे।
अमिताभ की ओर से अपने फैंस को जो गिफ्ट भेजा जायेगा उसमें उनके ऑटोग्राफ वाला एक पोस्टर मिलेगा। इसके अलावा किसी एक फैन को बिग बी द्वारा विशेष रूप से रिकॉर्ड किया गया एक निजी वीडियो संदेश भी मिलेगा।
केबीसी में अमिताभ ने पढ़े गर्भपात के गलत आंकड़े, मचा बवाल
अमिताभ नेकहा, "मैं हर साल दुनियाभर में मौजूद अपने प्रशंसकों से मिलने वाले प्यार और स्नेह से अभिभूत हो जाता हूं। इस साल मैंने प्यार का आदान-प्रदान करने का यह अनूठा तरीखा ढूंढा है। हालांकि संदेश एक डिजिटल माध्यम से पहुंचता है, इसके बावजूद मेरे लिए यह उतना ही व्यक्तिगत है जितना एक-एक व्यक्ति मुझे बधाई देता है।"
मालूम हो कि 11 अक्टूबर को अमिताभ उम्र के 72वें पड़ाव पर पहुंच जायेंगे लेकिन अमिताभ की एनर्जी और मेहनत देखकर कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता है कि अमिताभ की उम्र इतनी हो चुकी है। इन दिनों अमिताभ सोनी के केबीसी के आठवें संस्करण को होस्ट कर रहे हैं तो वहीं वो आर बाल्कि की महात्वाकांक्षी फिल्म शमिताभ में भी व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications
