..................... Football freak John Abraham chalks out plan for Brazil FIFA World cup. फीफा वर्ल्ड कप फाइनल देखना चाहते हैं जॉन - Hindi Filmibeat

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल देखना चाहते हैं जॉन

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम फुटबाल के दीवाने हैं और वह अगले साल ब्राजील में आयोजित होने वाले फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखना चाहते हैं।

स्काईबैग्स के नई श्रृंखला जारी करने के दौरान 40 वर्षीय जॉन ने बुधवार को कहा, "मुझे अलग-अलग स्थानों पर घूमना पसंद है, लेकिन अब मैं जिस जगह जाना चाहता हूं वह अगले साल ब्राजील जाना है। मुझे फुटबाल पसंद है। मैं वर्ल्ड कप फाइनल के लिए जाना चाहता हूं।"

John Abraham
जॉन फुटबाल पर आधारित फिल्म 'दन दना दन गोल' में भी अभिनय कर चुके हैं जिसकी कहानी ब्रिटेन की एशियाई टीम के इर्द-गिर्द घूमती है।

फिलहाल जॉन 'शूट आउट एट वडाला' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं जो मुम्बई के माफिया मान्या सुर्वे पर आधारित है।

संजय गुप्ता निर्देशित इस फिल्म का प्रदर्शन एक मई को होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X